फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लूना पर घूमने निकले तीन दोस्त, ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की गई जान

विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से मृतक किशोर विवेक अग्रहरि। फाइल फोटो
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित संदीप पैलेस के पास शनिवार की देर शाम एक ट्रैक्टर ने लूना सवार किशोराें को टक्कर मार दी। जिससे फूलबाग निवासी शनि अग्रहरि के 13 वर्षीय इकलौते बेटे विवेक अग्रहरि की मौत हो गई। वहीं दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। लूना पर सवार तीसरा किशोर बाल-बाल बच गया। तीनों शाम को लूना से घूमने निकले थे।
विज्ञापन

फूलबाग निवासी शनि अग्रहरि नगर में ही कॉपी-किताब आदि की दुकान करते हैं। उनका बेटा विवेक अग्रहरि (13) सेंट थामस स्कूल गोपीगंज में कक्षा सात में पढ़ता था। शनिवार की देर शाम वह अपने दो अन्य दोस्तों वेद उमर (14) पुत्र दिनेश उमर निवासी सदर मोहाल और कठौता निवासी रूद्रांश मिश्रा (15) के साथ बाजार में लूना से घूमने निकला था।
रास्ते में ज्ञानपुर-गोपीगंज रोड पर गोपीगंज की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने लूना में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें विवेक और वेद उमर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीसरा साथी रुद्रांश मिश्रा बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल जाते समय विवेक की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं वेद उमर का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक विवेक के दादा ताड़क अग्रहरि और दादी द्वारिकाधीश दर्शन के लिए गए हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों वापसी के लिए चल पड़े। विवेक अपने परिवार में दो बहनों में एकलौता बेटा था। गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय का कहना है कि परिजनों की ओर से घटना की जानकारी नहीं दी गई है और न ही कोई तहरीर दी गई है। तहरीर मिलती है तो ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें