फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमराध पीएचसी पर सुबह 10:05 बजे तक ताला बंद, लालानगर में बेड पर आराम करती दिखीं आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
सेमराध पीएचसी पर बंद ताला। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 1370 मरीजों की जांच कर डॉक्टरों ने दवाए दीं। मेले में मौसमी बिमारी के मरीजों की भरमार रही, लेकिन यहां व्यवस्थाएं बेपटरी हैं। रविवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत देखी। जहां अधिकतर जगहों पर व्यवस्थाएं दुरूस्त मिलीं, लेकिन कुछ केंद्रों पर लापरवाही देखी गई। टीम अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंची। सुबह 9.55 बजे टीम सेमराध पीएचसी पहुंची। वहां केंद्र पर ताला लटक रहा था। सुबह 10.06 बजे तक टीम यहां रुकी रही, लेकिन केंद्र खुल नहीं सका। सुबह 11.30 बजे लालानगर केंद्र पर टीम पहुंची। जहां डॉक्टर वीके सिंह ओपीडी कर रहे थे। यहां एक ही बेड पर दो आशा कार्यकर्ता आराम कर रही थीं।
विज्ञापन

मेले में आशा कार्यकर्ता को बुलाने का उद्देश्य है कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग के 21 इंडीकेटर के बारे में डॉक्टर जागरूक कर सकें। जैसे गर्भवती महिलाओं, बच्चों के टीकाकरण के बारे बताना चाहिए। क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं का अपडेट लेना चाहिए। यहां डॉक्टर ऐसा नहीं करते हैं। सिर्फ वे ओपीडी में व्यस्त रहते हैं। आशा कार्यकर्ता बेड पर आराम करती हैं। यही हाल भदोही के जयरामपुर का रहा। जहां नियमित डॉक्टर 15 से 20 मिनट की देरी से पहुंचते हैं। नई बाजार में डॉक्टर मौजूद मिले, लेकिन मौके पर चतुर्थ श्रेणी के कई कर्मचारी नदारद रहे। परिसर में गंदगी दिखी। सीएमओ डॉ.एसके चक का कहना है कि पीएचसी समय से खुलता है। यदि केंद्र खोलने में लापरवाही बरती गई है, तो संबंधित कर्मचारियों से जवाब मांगा जाएगा। सेमराध पीएचसी के पौधरोपण की फोटो ग्रुप में आई है, केंद्र खुला था। देरी से खुला होगा तो इस पर जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें