कोतवाली क्षेत्र के माधोसिंह रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेल कर्मचारी के घर में सोमवार की रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने अंदर रखा करीब पांच हजार रुपये के साथ कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी मंगलवार की शाम हुई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अज्ञात चोरों को आरोपित कर तहरीर दी।
बिहार के तेल्हडा थाना क्षेत्र के टीका बिगहा गांव निवासी गौतम कुमार माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर कार्यरत हैं। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 18 अक्तूबर को वो परिवार के साथ बाहर गए थे। इस बीच रात को चोर चाहर दीवार फांदकर अंदर घुसे और कमरे में रखा सामान आदि चुरा ले गए। पीड़ित के अनुसार चोर पांच हजार रुपया नगद के साथ एटीएम कार्ड, रेन कोट और अन्य महत्वपूर्ण कागजात चुराकर ले गए। पीड़ित रेल कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।