फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: समधन की मौत पर शोक व्यक्त करने गई महिला को वाहन ने कुचला, साइकिल पर फंस गई थी साड़ी

Fri, 13 Oct 2023 01:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

औराई थाना क्षेत्र के ऊपरौठ गांव निवासी कुल्ले देवी (60) पत्नी स्वर्गीय फऊदर बृहस्पतिवार की सुबह भगवानपुर निवासी अपने समधन की मौत की सूचना पर परिवार के आधा दर्जन लोगों साथ ऑटो से शोक व्यक्त करने गई थी।
विज्ञापन
भदोही: समधन की मौत पर शोक व्यक्त करने गई महिला को वाहन ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपीगंज नगर में कोतवाली परिसर के ठीक सामने सड़क हादसे में एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने समधन की मय्यत से लौट रही थी। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 'मुझे बचा लीजिए पापा': रातभर से गायब युवती का सुबह आया फोन, बोली- मेरे हाथ पैर बांधकर माइनर में फेंक दिया है
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के ऊपरौठ गांव निवासी कुल्ले देवी (60) पत्नी स्वर्गीय फऊदर बृहस्पतिवार की सुबह भगवानपुर निवासी अपने समधन की मौत की सूचना पर परिवार के आधा दर्जन लोगों साथ ऑटो से शोक व्यक्त करने गई थी। दोपहर 12 बजे वह वहां से परिवार के साथ वापस लौट रही थी। उनकी ऑटो जैसे ही कोतवाली के सामने पहुंची। इस बीच उसकी एक साइकिल सवार से टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो की आगे की सीट पर बैठी कुल्ले देवी की साड़ी साइकिल में फंस गई और वे वाहन से नीचे गिर गई। इसी दौरान विपरीत दिशा से जा रही अज्ञात वाहन उनको कुचलते हुए निकल गई। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कुल्ले देवी के समधिन की बृहस्पतिवार की सुबह ही बीमारी से मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें