फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मरीजों को निजी अस्पताल में पहुंचाने वाले बिचाैलियों पर नजर रखेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सरकारी अस्पतालों से मरीजों को निजी अस्पतालों में डायवर्ट करने वाले बिचौलियों पर अब दो सदस्यीय टीम नजर रखेगी। सीएमओ डॉ.एसके चक ने कुल छह टीमों का गठन किया है। यह टीमें अलग-अलग अस्पतालों का दौरा करेंगी और बिचौलियों पर नजर रखेगी। एक टीम में डिप्टी सीएमओ, सीएचसी से एक स्वास्थ्यकर्मी होंगे। ये टीमें गोपनीय तरीके से जांच करेंगी। हर महीने सीएमओ स्तर से इसकी समीक्षा होगी।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही, सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल, छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां, गोपीगंज, भदोही, भानीपुर, डीघ औराई सहित 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 206 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना 6000 से 6500 लोगों की ओपीडी होती है।
मरीज पहली बार दिखाने आते हैं, लेकिन दोबारा वह निजी अस्पताल में चलते जाते हैं। जिले के बड़े अस्पतालों में बिचौलिए सक्रिय हैं, जो मरीजों को निजी अस्पताल, लैैब का रूख कराते हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारी के आते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि अस्पताल में बिचौलिए किसी मरीज को गुमराह करते हैं। तो मरीज, तीमारदार सीधी शिकायत अस्पताल प्रशासन से कर सकता है। इनकी निगरानी के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें