फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, केंद्रों पर भीगीं बोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान लुढ़कते ही एक बार फिर बारिश ने दस्तक देकर किसानों की चिंता को बढ़ा दी है। शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे से शुरू हुई बारिश अपराह्न तीन बजे तक रुक-रुक कर होती रही। इसके चलते क्रय केंद्रों के बाहर वाहनों पर लदी धान की बोरियों को किसान प्लास्टिक के तिरपाल से ढंकते दिखे। राजकीय क्रय केंद्र जंगीगंज पर एक माह से अपने उत्पाद को बेचने के लिए चक्कर काट रहे किसान रामानंद ने बताया कि शनिवार को तौल कराने का नंबर आया था, लेकिन बारिश शुरू हो जाने से शाम तक इसलिए इंतजार करना पड़ा कि जब तक दूसरे किसान की तौल पूरी नहीं होगी, तब तक उनके धान की तौल नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने के बाद भी किसानों की परेशानी दूर करने के लिए खरीदारी में तेजी दिखाई जा रही है। बारिश के आगे किसी की नहीं चल पा रही है। अब तक 55 हजार एमटी की खरीद 31 केंद्रों पर कराकर आठ हजार किसानों को ऑनलाइन भुगतान किया जा चुका है। खरीद के बाद परिसरों में रखी बोरियों को प्लास्टिक से ढकवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें