फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिलहिज्जा महीना शुरू, 28 मई को मनेगी बकरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में बकरीद यानी ईद-उज-जुहा 28 मई को मनाया जाएगा। इस्लामी कैलेंडर के आखरी महीने जिलहिज्जा का चांद रविवार को चांद नहीं दिखा। जिससे यह साफ हो गया कि तीन दिन का त्योहार 28 से शुरू होगा।
विज्ञापन

मंगलवार से जिल हिज्जा महीने की शुरूआत हो गई।मर्यादपट्टी स्थित मदरसा जामिया शमसिया तेगिया के प्रिंसिपल मौलाना फैसल हुसैन अशर्फी ने बताया कि जिल हिज्जा की दसवीं तारीख को बकरीद मनाई जाती है। इस महीने के दसवीं तारीख को कुरबानी होती है।
रविवार को चांद की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन लेकिन चांद का तस्दीक नहीं हो सका। इस लिहाज से बकरीद 28 मई को मनाए जाने की घोषणा की गई है। मौलाना ने कहा कि बकरीद के चांद की सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।
विज्ञापन

इस्लाम धर्म में बकरीद का खास महत्व है। इसी दिन सऊदी अरब में हज होता है। 28, 29 और 30 मई को कुरबानी दी जाएगी। शहर में पीरखांपुर चौराहा, मर्यादपट्टी मेला की बारी समेत कई स्थानों पर बकरे की मंडी लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें