फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को आई झपकी, कार नाले में जा गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत शनिवार को तड़के जमुनीपुर कालोनी के समीप हाईवे पर एक तेजरफ्तार कार सड़क किनारे नाले में चली गई। बताया जा रहा है चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। घटना में चालक बाल बाल बच गया। और किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि भोर में लगभग तीन बजे कार से केवल चालक कहीं से भदोही लौट रहा था। जमु नीपुर कालोनी होते हुए जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा सीधे नाले में चला गया। सुबह मौके पर जुटे लोग चर्चा कर रहे थे कि चालक को झपकी आ गई थी। लोगों ने बताया कि घटना होते ही चालक कार के अंदर से निकला और कार छोड़ कर भाग गया। घटना में एक गरीब का ठेला क्षतिग्रस्त हो गया था जिसकी भरपाई कार मालिक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें