फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमराध में तैयार होने लगी तंबुओं की नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी और प्रयाग के मध्य स्थित सेमराध में तंबुओं की नगरी सजने लगी है। माघ मास में कल्पवास के लिए कल्पवासी 12 - 13 जनवरी से पहुंचने शुरू हो जाएंगे। लोक निर्माण और विद्युत निगम की टीमों ने पहुंचकर आवश्यक कार्य शुरू कर दिया है, जबकि जल निगम की टीम अभी पेयजल की व्यवस्था के लिए कार्य शुरू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

सेमराध में माह पर्यंत चलने वाले कल्पवास का एक जनवरी को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गंगा पूजन कर शुभारंभ कर दिया। करीब 27 साल से लगने वाले कल्पवास में हर साल प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जाती है। डीएम की सख्त हिदायत के बाद भी कुछ विभाग अब भी सुस्त हैं। 14 जनवरी से यहां मेला शुरू होने में मात्र कुछ ही दिन शेष हैं। विद्युत निगम और लोक निर्माण विभाग ने काम भी शुरू करा है, लेकिन जल निगम के अफसर अब तक मेला स्थल पर नहीं पहुंच सके हैं। इससे मेला क्षेत्र में लोगों को पेयजल की समस्या हो रही है। आयोजक समिति भी अपना तंबू आदि लगवा रहा है। मेला प्रमुख स्वामी करुणा दास ने आरोप लगाया कि जल निगम के अधिकारी आदेश नहीं मिलने का बहाना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेले की बैठक में डीएम ने सभी विभागों को तैयारी करने का निर्देश दिया था, लेकिन जल निगम के अधिकारी इसको लेकर संजीदा नहीं है। उन्होंने कहा कि 27वें वर्ष में कल्पवास का आयोजन होना है, लेकिन जिस हिसाब से कार्य हो रहा है, उसमें अभी तक एक भी हैंडपंप नहीं लग पाया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें