फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय किशोरी झुलसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर गांव में शुक्रवार की सुबह झुलसकर संदिग्ध हाल में तनु (14) पुत्री शोभनाथ मौर्य की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि तनु सुबह लगभग आठ बजे रसोई घर में गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी। उसी समय पाइप लीकेज होने के कारण कारण आग लग गई। शोरगुल मचाकर बचाव की गुहार लगाई, लेकिन जब तक लोग पहुंचते, तब तक वह काफी हद तक आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन-फानन परिजन सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने एंबुलेंस से वाराणसी रेफर कर दिया और बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। मां चंद्रकला कालीन की बुनाई कर परिवार का भरण-पोषण करती है, जिसका रो-रो कर बुरा हाल था। तनु दो बहनों में बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें