फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के विदेशी करेंसी की तस्करी में फंसने का मामला वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र समेत तीन के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के अब विदेशी करेंसी की तस्करी में भी फंसने का मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। प्रकरण 2018 का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी की युवती ने ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र और नाती विकास मिश्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा हाल ही में दर्ज कराया है। उसके बाद से युवती से संबंधित कई मामले सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं। अब युवती के विदेशी करेंसी की तस्करी में फंसने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में कस्टम विभाग द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे की कॉपी वायरल हुई है। इसके मुताबिक 25 जनवरी 2018 को कोलकाता से बैंकाक के लिए भूटान एयरलाइन में उड़ान भरने से पहले कस्टम अधिकारी ने युवती को संदिग्ध देखकर रोका। उसके पास से बड़ी मात्रा में विदेशी करेंसी बरामद हुई थी। पूछताछ के बाद उसके बोर्डिंग पास को जब्त कर उसे फ्लाइट से उतार दिया गया था। शुरूआती पूछताछ में उसने बैंकाक गाना गाने जाने का बयान दिया, हालांकि तीन महीने बाद वह उससे मुकर गई। उसके बाद कस्टम के अधिकारियों ने उसके खिलाफ तस्करी का मुकदमा दर्ज किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मुकदमे की कॉपी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
युवती के बारे में क्या बातें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं, उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उससे जुड़े आरोपों की अगर लिखित शिकायत मिलती है तो पुलिस उसकी भी जांच करेगी। - रामबदन सिंह पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें