कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में कुछ शिक्षक मोहल्ला क्लास चलाकर जहां बेसिक शिक्षा विभाग की छवि सुधारने में लगे हैं, वहीं कुछ शिक्षक पेशेगत छवि पर दाग लगाने से बाज नहीं आ रहे। जिले के औराई के एक स्कूल में कुछ शिक्षकों की ताश खेलने की तस्वीर गुरुवार को सोशल मीडिया में वायरल हुई तो बेसिक शिक्षा विभाग में हलचल मच गई।
शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीण भी मुखर हो गए हैं। ग्रामीण अशर्फी, लक्ष्मी, सरोजा देवी, रेखा, शिव प्रसाद आदि ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पत्रक में आरोप लगाया कि स्कूल में ताश खेलने से शिक्षा के मंदिर की