फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग मॉल की तर्ज पर खुलेंगे किसान कल्याण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरकार अब किसानों को एक छत के नीचे बीज और कीटनाशक दवाएं आसानी से मुहैया करवाएगी। अब किसानों की सहूलियत के लिए ब्लॉक परिसर में ही शॉपिग मॉल की तर्ज पर किसान कल्याण केंद्र (फॉर्मर वेलफेयर सेंटर) बनवाया जाएगा। भदोही ब्लॉक में 86 लाख की लागत से केंद्र करीब-करीब बनकर तैयार हो चुका है, जबकि शेष पांच ब्लॉकों में अभी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की है। इनमें हर सीजन में धान और गेहूं संग अन्य फसलों का रेट तय होना, अनुदान पर कृषि उपकरण, बीज आदि का वितरण आदि शामिल है। अब किसानों को खाद, बीज, कृषि रसायन सहित अन्य जरूरी सामानों के लिए भटकना न पड़े, इसलिए हर ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र खोले जाएंगे। योजना के तहत भदोही ब्लॉक में 86 लाख की लागत से केंद्र बनकर तैयार हो चुका है। मार्च से पूर्व कृषि विभाग को हैंडओवर भी हो जाएगा। किसान कल्याण केंद्र के बनने से यह फायदा होगा कि उन्हें बीज और कृषि रक्षा दवाओं के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें एक ही जगह पर इसकी कई तरह की किस्म भी आसानी से उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही इस केंद्र में ऑडिटोरियम हाल भी बनाया जाएगा। जहां किसानों के लिए खेतीबाड़ी संबंधित कार्यशाला आयोजित की जाएगी। औराई, ज्ञानपुर, डीघ, सुरियावां और अभोली ब्लॉक में जमीन चयन की प्रक्रिया चल रही है। बताते चलें कि जिले में दो लाख 10 हजार पंजीकृत किसान हैं, जबकि हकीकत में संख्या इससे कहीं अधिक है।
एक मॉडल आधारित किसान कल्याण केंद्र बनना है, जो भदोही में करीब-करीब बनकर तैयार हो चुका है। शेष पांच ब्लॉकों में भी केंद्र स्थापित होना है। जमीन चयन होने पर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। भदोही में बना कल्याण केंद्र मार्च से पूर्व विभाग को हैंडओवर हो जाएगा।-अरविंद सिंह, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें