फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक राष्ट्र निर्माता, करें सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती रविवार केे शिक्षक दिवस के रूप में मनायी गई। शिक्षण संस्थानों संग विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी, सेमिनार का आयोजन कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डॉयट परिसर में आयोजित समारोह में 80 शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप जलाकर और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताद्वय ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। शिक्षा के महत्व को रेखांकित कर राष्ट्रभक्ति की भावना बच्चों के अंदर डालने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य के निर्माण के लिए वे हमेशा से प्रयासरत हैं और किसी भी राष्ट्र की प्रगति उनके शिक्षकों पर ही निर्भर करती है। इस मौके पर बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव रहे।
औराई संवाददाता के अनुसार, महराजगंज के इटवा स्थित द्वारिकापुर मंदिर पर हुए एक आयोजन में युवा समाज सेवी मिथिलेश चौबे ने कहा शिक्षक एक ऐसे धरोहर होते हैं जो हमें आजीवन के लिए मार्गदर्शन कराते रहते हैं। एक शिक्षक ही ऐसा होता है जो अपने शिष्य को ऊंचाइयों पर आसीन करने की सोचता है। बृजेश मिश्र ने कहा शिक्षक से ही हम सभी को विश्वस्तरीय ज्ञान का बोध होता रहता है। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, नागेंद्र दूबे, आशीष दूबे, अमित तिवारी आदि रहे। जमुनीपुर बीड़ा कॉलोनी में चिकित्सकों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रतीशभुवन पाठक, अशोक कुमार सिंह, राम अजोर यादव, डॉ. पी सी साहा, राम सच्चन, भाई लाल विश्वकर्मा, श्यामलाल पाल, दिनेश कुमार मौर्य आदि रहे। सुरियावां के संजीवन हास्पिटल परिसर में महिला शिक्षकों की बैठक में शिक्षक दिवस पर चर्चा की गई। ब्लॉक महिला माला उमर ने गुरु शिष्य परंपरा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। चौरी के परषोत्तमपुर के रामनरेश पब्लिक स्कूल और मानिकपुर के जीबी पंत इंटर कालेज में शिक्षक दिवस मना। रुद्र इंस्टिट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नालॉजी मानिकपुर में शिक्षक दिवस पर टॉपर छात्रों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके नीरज सिंह , गोविंद दुबे, संतोष कुमार, इंद्रेश कुमार, आनंद शर्मा, अंजलि मिश्रा आदि रहे। चौरी रोड महराजगंज स्थित देव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती मनी। मुख्य अतिथि एसडीएम औराई चंद्रशेखर ने छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को सराहा। इस मौके पर देवेंद्र श्रीवास्तव, कपिल मिश्रा,शरदचंद सोनकर ,चंदूलाल चंद्राकर आदि रहे। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित समारोह में 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीआईओएस नंदलाल गुप्त सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें