कोरोना संक्रमण से बचाव के मेगा टीकाकरण अभियान के चौथे चरण में 86 केंद्रों पर सोमवार को वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए स्वस्थ्य विभाग की ओर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी 82 केंद्रों पर 32400 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के बाद लोगों में टीकाकरण के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। लोग किसी भी हालत में जल्द से जल्द टीका लगवा लेना चाहते हैं। सोमवार को औराई में 15, भदोही में 27, डीघ में 17, ज्ञानपुर में 17, सुरियावां में 10 बूथों पर वैक्सीन लगाया जाएग। इससे हर दिन बूथों पर भीड़ उमड़ रही है। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लग सके इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्ताह में एक दिन मेगा टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया है ज्यादा से ज्याद लोगों को वैक्सीन लग सके इसके लिए मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।