फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य प्रसाद अध्यक्ष, इंद्रदेव महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद सूर्यप्रसाद द्विवेदी निर्वाचित हो गए हैं। महामंत्री पद पर इंद्रदेव मौर्य चुनाव जीत गए हैं। बाकी पदों पर एक एक प्रत्याशी होने के चलते निर्विरोध हो गया है। अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी ने 89 मत प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहे पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल को 14 मतों से हराया। मंगलवार को तहसील में मतगणना के बाद लोगों ने अध्यक्ष व महामंत्री को माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष और महामंत्री पद पर तीन - तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे मतदान का समय था। वैध 219 मतदाताओं में से 210 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद 9 चक्र चली मतगणना के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी सूरज प्रसाद यादव ने परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी को 89, मोतीलाल को 75 तथा अध्यक्ष पद के तीसरे प्रत्याशी अरविंद शुक्ल को 44 मत मिले। महामंत्री पद पर इंद्रदेव मौर्य और परिमल श्रीवास्तव के बीच बेहद नजदीकी संघर्ष रहा। निर्वाचित इंद्रदेव को 72 मत मिले, जबकि परिमल को 70 मत मिले। तीसरे उम्मीदवार लाल बहादुर यादव को 63 मत मिले। 7 मत अवैध रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची भी जारी की। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद सरोज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमलेश कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मुलायम सिंह यादव कोषाध्यक्ष, उदयभान पुस्तकालय अध्यक्ष, रामकृष्ण यादव आय-व्यय निरीक्षक के अलावा चंद्रशेखर यादव, प्रदीप कुमार, लोलारक नाथ यादव, अरुण कुमार दूबे, दशरथ कुशवाहा, सुभाष चंद्र यादव, आशीष कुमार दूबे, श्यामनारायण यादव, महेंद्र कुमार बिंद, संदीप कुमार यादव, सुनील कुमार मिश्र निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें