स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में रखे गए स्वच्छताग्राहियों को प्रोत्साहन राशि नहीं दिए जाने पर जिला पंचायत राज विभाग सख्त हो गया है। सभी एडीओ को नोटिस भेजकर अविलंब भुगतान का निर्देश दिया गया है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ घोषित गांवों में प्रति गांव 10 हजार रुपये और प्रति शौचालय 150 रुपये की दर से स्वच्छता ग्राहियों को प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। पखवाड़ा भर पूर्व स्वच्छता ग्राहियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने में हीलाहवाली किए जाने की शिकायत की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को भुगतान का निर्देश दिया था। इसके बावजूद एडीओ ने भुगतान नहीं किया। जिला पंचायतराज अधिकारी बालेश धर द्विवेदी की ओर से सभी ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस जारी कर भुगतान का निर्देश दिया गया है।