फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष सहित सात पदों के लिए 27 उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतदान होगा। अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल सात पदों के लिए होने वाले चुनाव में अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद एक घंटे लंच रहेगा। अपराह्न तीन बजे से मतगणना और उसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस बीच बुधवार को कॉलेज के निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली। शाम तक बैरिकेडिंग आदि भी करा ली गई।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में ही होने वाले मतदान के लिए कुल 15 बूथ बनाए गए हैं। यहां कुल 6,065 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। निर्वाचन अधिकारी डॉ. ऋचा ने बताया कि किस बूथ पर कितने मतदाता मतदान करेंगे, इसकी कार्ययोजना पहले ही तैयार कर ली गई है। सुबह आठ बजे से 15 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 के लिए हो रहे छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए चुनाव हो रहा है। कुल 27 प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए उन्हीं छात्र-छात्राओं को मौका मिलेगा, जिनके पास शुल्क रसीद वाली कॉपी व महाविद्यालय प्रशासन से जारी परिचयपत्र रहेगा। मतदान के बाद एक घंटे का लंच होगा। अपराह्न तीन बजे से मतगणना और उसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार हेमंत तिवारी, संदीप यादव, सुशील कुमार गौतम, स्वतंत्र कुमार बिंद, विशाल कुमार मिश्रा, विशेष पांडेय व विवेक यादव हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवार आदित्य कुमार मौर्या, अरविंद सरोज, राजकुमार प्रजापति, रिजवान अली, सत्य प्रकाश सिंह व विपुल मिश्रा हैं। महामंत्री के लिए दो प्रत्याशी अमन सिंह और राजकुमार यादव मैदान में हैं। इसी तरह पुस्तकालय मंत्री के लिए धीरज दूबे, सर्वेश कुमार यादव, शुभम उपाध्याय, वैभव दूबे और विशाल राय मैदान में हैं। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए अनुज कुमार व सुजीत यादव, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए हिमांशु दुबे, कृष्णा कन्नौजिया व पंकज कुमार, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए अमृतांशु पांडेय व विकास सिंह मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें