फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्के से लाल हुआ सिग्नल, 17 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही- जंघई रेल मार्ग के भदोही स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर लगा सिगनल न मिलने से गुजर रही मालगाड़ी को पकरी रेलवे क्रासिंग पर दोपहर करीब एक बजे रोकना पड़ा। इससे पकरी मार्ग से सड़क यातायात ठप हो गया। जब काफी देर तक सिग्नल ग्रीन नहीं हुआ तो मालगाड़ी के चालक सहित रेलवे क्रासिंग के गेटमैन और अधिकारी कर्मचारी परेशान हो गए। जांच करने पर पता चला कि किसी ने सिग्नल के किसी प्वाइंट में सिक्का डाल दिया था। इसी वजह से सिग्नल लाल हो गया। बाद में स्टेशन से चालक को लिखित आदेश मिला तब मालगाड़ी आगे बढ़ सकी। इससे मालगाड़ी कुल 17 मिनट तक खड़ी रही। हालांकि फाटक खुलते ही दूसरी ट्रेन आने की सूचना हो गई, जिस वजह से पुन: फाटक बंद कर दिया गया। इस वजह से करीब एक घंटे तक लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पकरी रेलवे फाटक पर यातायात पहले से व्यस्त है। ऊपर से जब मालगाड़ी मोढ़ की ओर जा रही थी तो सिग्नल लाल देख कर चालक ने ट्रेन रोक दी। इससे क्रासिंग पर वाहनों का आवागमन भी थम गया। सिग्नल लाल होने का जब किसी को कारण पता नहीं लगा तो कंट्रोल को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे तकनीकी कर्मचारियों ने जांच के बाद पाया कि सिग्नल से अराजक तत्वों ने सिक्का रख कर छेड़छाड़ की तब यह खराबी आई। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि जांच के बाद दो किशोरों को पकड़ा गया है। उन्होंने प्वाइंट में सिक्का डाल दिया था। इस घटना से 17 मिनट बाद रेलवे फाटक तो खुल गया लेकिन दूसरी ट्रेनों का आने का समय हो जाने से फिर बंद करना पड़ा। क्रासिंग पर खड़े कई वाहन स्वामियों ने बताया कि लोगों का लगभग एक घंटे समय खराब हुआ। रेलवे फाटक खुलने के बाद जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें