फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने यौन उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के बहाने डाक्टर द्वारा बालिका से गंदी हरकत करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। एसपीडा. अनिल कुमार ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने रविवार को बताया कि वीडियो सामने आने के बाद बालिका के परिजन से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में परिजनों का आरोप है कि तबीयत खराब होने पर वह बेटी को लेकर अस्पताल गए थे। जांच के नाम पर चिकित्सक बेटी को अपने केबिन में ले गया और गंदी हरकत की। इसकी जानकारी नाबालिग ने परिजनों को दी थी, जिसके बाद परिजनों का चिकित्सक से विवाद भी हुआ था। लेकिन बदनामी के भय से वे पुलिस के पास नहीं गए थे। इस बीच किसी ने वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब मामला एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए पहले परिजनों का पता लगाया। उनसे बातचीत के बाद आरोपी चिकित्सक डा. एसके चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
इस बीच कोतवाली पुलिस ने देर रात चिकित्सक की गिरफ्तारी के लिए अस्पताल में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। मामले की विवेचना कर रहे रजपुरा चौकी प्रभारी अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि जल्द ही आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें