कोतवाली पुलिस ने रविवार को नगर क्षेत्र से छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दो दिन पूर्व मिर्जापुर की पुलिस एक युवक को गहरपुर तो क्राइम ब्रांच की टीम ने छतमी स्थित एक ढाबा के पास गांधी निवासी युवक को हिरासत में ले चुकी है।
राजमार्ग पर बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सक्रिय है। चार दिन पूर्व नवागत एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कोतवाली का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण का निर्देश दिया था। त्योहारी सीजन होने के कारण बाजारों में भीड़ अधिक होने का लाभ उचक्के उठाने में देर नहीं कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज एके वर्मा ने बताया कि गश्त पर निकली पुलिस को देख बाइक छोड़कर भाग रहे दो युवकों समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।