फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय गिरधरपुर में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व पीएम के बताए मार्ग पर चलने का लोगों ने संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र दूबे राजन ने कहा कि देश की उन्नति एवं खुशहाली के लिए राजीव गांधी का योगदान लोग सदैव याद करते रहेंगे। आज देश को जाति-धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। अब सरकार की गलत नीति का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। राजीव गांधी के विचार हमें संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। कांग्रेस पार्टी के लोगों को एकत्रित होकर आवाज उठाने की जरूरत है। इस मौके पर सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, राजेश्वर दूबे, विमल कुमार, पंकज मालवीय, दीपक पांडेय, पिंटू, विनय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें