फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति के सचिव पर निलंबन की लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। साधन सहकारी समिति सूर्यभानपुर के सचिव कमलेश मिश्र को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। समिति के अध्यक्ष इंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि वित्तीय अनियमितता के मामले में एआर कोआपरेटिव राघवेंद्र शुक्ला ने जांच के लिए कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

सहकारी समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सचिव की ओर से मार्जिन मनी जमा नहीं की गई। इसके अलावा बीज के कमीशन में भी घपला कर लिया गया। इसकी मीटिंग भी बुलाई गई थी। इसके बाद भी धनराशि जमा नहीं की। वित्तीय अनियमितता के आरोप में सचिव को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। एआर कोआपरेटिव ने बताया कि अध्यक्ष ने सचिव को निलंबित करने के अनुमोदन के लिए पत्र भेजा है। जब तक अनुमोदन नहीं किया जाता है तब तक निलंबित नहीं कहा जा सकता है। बताया कि वह जंगीगंज में भी सचिव है। यहां की जांच कराई गई लेकिन कोई वित्तीय अनियमितता नहीं मिली है। अभी टीम जांच हो रही है, गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें