फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा...उजड़ गया सुहाग, हादसे में भाई-बहन की मौत, तीन की हालत गंभीर; रेफर

Sun, 30 Nov 2025 04:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, तीन की हाल गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी लोग वाराणसी के रहने वाले है।
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में माैजूद पुलिस और लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Bhadohi: भदोही औराई कोतवाली के महाराजगंज इटवा के पास हाइवे पर ट्रेलर में पीछे से टकराई कार से भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं युवक की पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा हाइवे के ट्रेलर के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। इससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ट्रेलर में टकरा गई। गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


वाराणसी के तिलक नगर कॉलोनी कैंट निवासी विनय श्रीवास्तव (40) अपनी पत्नी श्रेया श्रीवास्तव (35), बड़ी बहन श्वेता श्रीवास्तव पत्नी दीपेश कुमार (44) और भांजा जयश्री श्रीवास्तव (10) पुत्र दीपेश कुमार निवासी वीडीए कॉलोनी जार्जटाउन प्रयागराज और सीमा श्रीवास्तव (52) पत्नी पवन कुमार श्रीवास्तव को लेकर प्रयागराज जा रहे थे। प्रयागराज में उनकी बड़ी बहन सीमा श्रीवास्तव की लॉ की परीक्षा थी। 

परीक्षा दिलाने के साथ-साथ एक बहन व भांजे को छोड़ने व घूमने की मंशा से सभी लोग प्रयागराज जा रहे थे। उनके आगे एक टेलर पर भी चल रहा था। हाइवे पर महराजगंज इटवा के पास ट्रेलर के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे तेज रफ्तार कार चालक कंट्रोल नहीं कर सका और कार पीछे से जिससे  में जा टकराई। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनय श्रीवास्तव और उसकी बड़ी बहन श्वेता श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी श्रेया श्रीवास्तव, भांजा जयश्री श्रीवास्तव व सीमा श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। 

सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई पहुंचाया गया। जहां तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया। दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवे से वाहन को हटाकर आवागमन सुचारू कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

25 नवंबर को ही हुई थी विनय की शादी
हाइवे पर हुए हादसे में श्रेया के ऊपर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी और अब उसका सुहाग उजड़ गया। विनय के बड़े भाई पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 25 नवंबर को विनय और श्रेया की शादी हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था। 

शादी बीता कर ही वे परिवार के साथ लखनऊ लौटे थे। अब यह सूचना मिली है। विनय परिवार का सबसे छोटा सदस्य था। उनकी मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। विनय वाराणसी के एक अस्पताल में सुपरवाइजर था। वह अस्पताल की देखरेख करता था। अचानक हुए हादसे से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें