फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन पर नहीं होगी रामलीला,पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां थाना क्षेत्र के रामकपुरा गांव में जमीन का विवाद बढ़ने पर डीएम आर्यका अखौरी ने विवादित जमीन पर रामलीला के मंचन पर पूरी तरह रोक लगा दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम भदोही अश्वनी पांडेय ने बताया कि उक्त रामलीला 75 वर्षों से 46 सहखातेदारों के 10 बिस्वा जमीन पर होता रहा है। गत माह एक सहखातेदार की ओर से जमीन पर मंदिर का निर्माण करा देने से विवाद बढ़ गया। मामला डीएम न्यायालय में विचाराधीन होने के बाद भी सहखातेदारों में तनातनी बनी रही। गत दिनों उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच टीम ने रिपोर्ट भी डीएम को सौंपी थी। सहखातेदारों को समझाने-बुझाने का कोई असर न होने से प्रशासन ने सख्ती का निर्णय लिया है। विवाद में 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां भुवनेश्वर पांडेय की निगरानी में पुलिस बल तनाव बढ़ाने वालों पर नजर रखना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें