सुरियावां/गोपीगंज। चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर शनिवार को हुई बाइकों की टक्कर में भगवती दयाल (50), प्रिंस (23) गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि चकनिरंजन गांव निवासी भगवती दयाल मिर्जापुर की ओर से बाइक लेकर आ रहे थे। जगन्नाथपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास विपरित दिशा से आ रहे बरजी निवासी प्रिंस से आमने-सामने टक्कर हो गई और दोनों बाइक समेत गिर कर घायल हो गए। इसी तरह में सुरियावां-मतेथू मार्ग पर हुई टक्कर में करिया गौतम (18) निवासी कनकपुर घायल हो गया। करिया बाइक से सुरियावां बाजार जा रहा था उसी समय दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। प्राथमि क इलाज के बाद सुरियावां से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।