फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाली रैली

विज्ञापन
मांगो के समर्थन में पैदल मार्च करते शिक्षक और शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आल टीचर्स एंड इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने शुक्रवार को रैली निकालकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल भट्ट के नेतृत्व में निकली रैली में सैकड़ों शिक्षक पदयात्रा कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से वर्ष 2005 से पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर बाजार आधारित नई पेंशन व्यवस्था लागू कर दिया गया। आरोप लगाया कि कर्मचारियों के हित के लागू आजादी के बाद की पेंशन व्यवस्था समाप्त कर सरकार का रुपया निजी कंपनियों के पास जमा किया जा रहा है। ऐसे निवेश किए गए रुपयों का कोई भविष्य नहीं है। गारंटी और सुरक्षा के अभाव में कंपनियां सरकारी रुपयों को हजम करने के बाद दिवालिया हो जा रही हैं। सरकार की इस तरह की अन्यायपूर्ण व विभेदकारी नीति को संगठन व कर्मचारियों की ओर से कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान तपन मौर्य, नरेंद्र कुमार सिंह, इंद्रमणि मिश्र, आलोक मिश्र, मन्नालाल यादव, राकेश पांडेय, धीरज सिंह, प्रतीक मालवीय व माया त्रिपाठी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें