Bhadohi News: काफी मान-मनौव्वल के बाद प्रशासन ने जब तलवार लौटाए तो रथयात्रा आगे बढ़ी। नगर के सोनिया तालाब स्थित राधा कृष्ण मंदिर से रविवार को सायंकाल स्वामी जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई।
गोपीगंज नगर में रविवार को निकाली जा रही ऐतिहासिक प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा मां दुर्गा और मां काली के झांकी में सजे कलाकारों से तलवार लेने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। नाराज लोग रथयात्रा बीच में ही रोककर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
सुगंधित पुष्पों से सुशोभित रथ पर भइया बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ विराजमान भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गोपीगंज-ज्ञानपुर रोड पर कुछ आगे बढ़ी होगी कि इस बीच रथयात्रा में मां दुर्गा और मां काली के स्वरूप में सजे कलाकारों ने हाथों में तलवार लिया था। जिसे देख पुलिस प्रशासन की ओर से दोनों कलाकारों से हाथों से तलवार जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
कहा कि रथयात्रा में इस तरह से शस्त्र प्रदर्शन पर पाबंदी है। पुलिस के द्वारा तलवार लिए जाने के बाद रथयात्रा में शामिल लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने रथयात्रा को वहीं पर रोक कर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि जब तक दोनों छवियों को तलवार नहीं लौटाया जाएगा रथयात्रा आगे नहीं बढ़ेगी।
प्रशासन ने काफी देर तक लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मान-मन्नौव्वल के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हुए। अंतत: आधे घंटे बाद प्रशासन ने दोनों छवियों को शस्त्र लौटा दिए। जिसके बाद लोगों ने रथयात्रा को आगे बढ़ाया।