फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: गन प्वॉइंट पर 25 लाख की लूट, दो बदमाशों ने व्यापारी को सरेराह रोका, दी धमकी; असलहा लहराते हुए फरार

Sun, 07 Jul 2024 08:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Bhadohi News: भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी से सरेराह लूट की सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। दूसरी तरफ, व्यापारी से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जंगीगंज के पास धनीपुर रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी के कनपटी पर पिस्टल सटा कर आभूषणों के भरा बैग लूट ले फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने बदमाशों को पकड़ना चाहा, लेकिन वे असलहा लहराते हुए हाईवे पर निकल गए। पीड़ित के अनुसार बैग में नगदी समेत 25 लाख के आभूषण भरे थे।

गोपीगंज कोतवाली के धनीपुर निवासी विकास सोनी की जंगीगंज में सीतामढ़ी जाने वाले रोड पर नुक्कड़ के पास सर्राफा की दुकान है। रोज की तरह वे रविवार की शाम दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे।

विज्ञापन


अभी वे अपनी दुकान से लगभग 200 मीटर दूर धनीपुर रोड पर पहुंचे ही थे कि अपाची सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर उनको रोक दिया। वे कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी और उनके पास रखा बैग लूटकर भागने लगे। 

बदमाशों को भागता देख वे शोर मचाने लगे। जिस पर कुछ लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा करना चाहा, लेकिन वे असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मौके पर सीओ प्रभात राय समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए और सीसीटीवी खंगाल कर जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। पीड़ित विकास सोनी ने बताया कि उसके बैग में 70 ग्राम सोना, 20 किलो चांदी और 70 हजार रुपये नगद थे। बैग में नगदी मिलाकर कुल 25 लाख के जेवर थे।

सीओ प्रभात राय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दुकानों पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें