फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी पूरी, आज से दी जाएगी बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन और तीसरी लहर से बचाव के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज सोमवार से लगनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। पूर्व में चिह्नित सभी केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाई जाएगी। यह डोज उन्हीं लोगों को लगेगी, जिनको दूसरा डोज लगवाए नौ माह पूरे हो गए हैं। पहले चरण में हेल्थ वर्करों, फ्रंट लाइन वर्करों, 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों और बीमारियों से ग्रसित लोगों को बूस्टर डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की पहली और दूसरी लहर से काफी जनहानि हो चुकी है। संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए शासन स्तर से बूस्टर डोज लगाने का निर्देश दिया जा चुका है। रविवार तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी पूरा कर ली गई है। सोमवार से सभी केंद्रों पर दूसरी डोज के बाद नौ माह पूरा करने वाले फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर, वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज दी जाएगी। कोरोनारोधी टीकाकरण 15 जनवरी 2021 से शुरू हो गया था। शुरूआती दौर में फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्यकर्मी और उसके बाद बुजुर्ग, बीमार, 45 साल से अधिक और 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को चरणबद्ध तरीके से वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर, युवाओं को वैक्सीन लगाने की शुरूआत हो गई है। कुल एक लाख 10 हजार छह सौ 90 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। अब बूस्टर डोज से लोगों को सुरक्षित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि बूस्टर डोज के लिए अलग से कोई वैक्सीन नहीं है, जो पहले वैक्सीन लग चुकी है, उसी को ही लगाया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुुमार ने बताया कि बूस्टर डोज अभियान में नौ महीने पहले कोरोना टीके की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को ही शामिल किया जाएगा। पहले चरण में हेल्थ वर्करों, फ्रंट लाइन वर्करों, 60 साल की उम्र पूरी कर चुके लोगों और बीमारियों से ग्रसित लोगों को बूस्टर डोज दी जाएगी। वहीं वैक्सीन कोई अलग से नहीं रहेगी। जो वैक्सीन जिसको लगी है, उसी को बूस्टर डोज के रूप में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें