फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की झूठी सूचना पर हलाकान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण की झूठी सूचना पर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को परेशान होना पड़ा। किसी ने कोतवाल को फोन कर सूचना दी थी कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस सीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ नगर के बाईपास पर घेराबंदी करने पहुंच गई। इसके काफी देर तक अफरा तफरी का आलम रहा। यातायात समस्या भी हो गई। लेकिन घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस सूचना देने वाले तक पहुंची तो पता चला कि मामला आपसी विवाद था। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज निवासी विपिन दुबे नामक व्यक्ति ने सूचना देकर बताया था कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। सूचना के आधार पर बताए हुए स्थान पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि डोमनपुर निवासी एक व्यक्ति से उसका विवाद चल रहा है। तीन दिन पूर्व दोनो के बीच महराजगंज में मारपीट भी हुई थी। काफी परेशान होने के बाद अब पुलिस दोनो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें