जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने जांच अभियान चलाकर महाराजगंज बाजार स्थित एक दुकान से 60 किलोग्राम सरसों का तेल जब्त किया।
अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि तेल का सैंपल फेल होने और गंदगीयुक्त दुकानों को चलाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई होकर रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी, जेपी गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ज्ञानपुर, गोपीगंज से दूध के तीन, चौरी बाजार से पेठुआ मिठाई और महाराजगंज बाजार से सरसों तेल का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। दीपावली त्योहार तक अभियान जारी रखकर त्योहारी मौसम में होने वाले मिलावटी, नकली खाद्य पदार्थों की हकीकत देखी जाएगी। नमूना फेल मिलने पर संबंधित दुकानदार और थोक व्यापारियों के खिलाफ जुर्माना से लेकर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई होगी। हेल्पलाइन नंबर 8528928496, 8887890254 पर शिकायत कर ग्राहक विभाग की मदद कर सकते हैं। टीम में रामसूरत यादव समेत पुलिस के जवान शामिल रहे।