फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद की प्रतिमा को पुलिस ने कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां थानाक्षेत्र के अमिलहरा गांव में शुक्रवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा को चबूतरे से हटाकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इससे नाराज विकासशील इंसान पार्टी के पदाधिकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में वीआईपी के जिलाध्यक्ष रमाकांत केवट ने कहा कि 25 जुलाई को पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि है। जिसको लेकर पार्टी अमिलहरा में उनकी प्रतिमा स्थापित कर रही थी। सुरियावां थाने की पुलिस पहुंचकर प्रतिमा को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उक्त प्रतिमा को घर में भी नहीं रखने दिया। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गिरजाशंकर केवट ने कहा कि भाजपा सरकार जातिवादी मानसिकता में लिप्त हो गई है। प्रदेश भर में फूलनदेवी की प्रतिमा नहीं लगाने दिया गया। मछुआ समाज अगर सीएम को कुर्सी पर बिठा सकता है तो 2022 में उतार भी देगा। बहन फूलनदेवी के हत्यारों को भाजपा सम्मानित कर रही है और उनकी प्रतिमा को नहीं लगवाने दे रही। इसको लेकर पार्टी चुप नहीं बैठेगी। सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रमेश चंद्र केवट, नंदलाल आदि रहे। उधर एसडीएम ज्ञानपुर योगेंद्र साहू ने कहा कि बिना परमिशन के प्रतिमा लगवाई जा रही थी। जिसके कारण उसे रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें