नगर पालिका की ओर से छोटी चौराहे पर लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए यूरिनल और पिंक यूरिनल की हालत बदहाल है। दोनों की नियमित सफाई नहीं होने से परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। इससे आसपास के व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सभासद डॉ. आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार पालिका प्रशासन को पत्रक दिया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। नियमित सफाई भी नहीं कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब मोहल्ले के लोगों से चंदा जुटाकर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी जयंत चौरसिया, सिद्धार्थ गुप्ता, विनोद मोदनवाल, नितिन और अनुज बरनवाल ने बताया कि सफाई के अभाव में आसपास दुर्गंध फैली रहती है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि यदि यूरिनल की सफाई नहीं हो रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।