फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा धान का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीफ सीजन में 35 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य पूरा कराने के लिए कृषि विभाग अभी से सक्रिय हो गया है। दो सप्ताह से खाली पड़े राजकीय बीज गोदामों का मामला सुर्खियों में आने पर विभाग की तरफ से बुधवार को राजकीय गोदाम घूरीपुर में लगभग ढाई सौ क्विंटल फाउंडेशन धान का बीज पहुंचा दिया गया। डेढ़ क्विंटल की और पूर्ति होने पर एक सप्ताह में ब्लॉक गोदाम डीघ, सुरियावां, अभोली, औराई, भदोही को उपलब्ध कराकर प्रति किलोग्राम 35.81 रुपये की दर से इसकी बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बिक्री दर का 50 फीसदी अनुदान भी किसानों के खाते में दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी एके प्रजापति ने बताया कि राजकीय गोदामों में धान के बीज सिर्फ फाउंडेशनयुक्त होंगे जो सोनभद्र और रहीमाबाद से प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि रिसर्च वाले धान के बीज निजी स्तर के फार्म से मिलते हैं जो बाजारों से किसानों को बिना अनुदान के प्राप्त होंगे। खुले बाजारों में बिना पंजीकरण के भरे गोदाम विभाग की नजर में हैं। रणनीति बनाकर किसानों के हित में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें