फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों तक सिमट गई ओटीएस योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विद्युत विभाग के लिए ओटीएस योजना जी का जंजाल बन गई है। 21 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलने वाली इस योजना के 27वें दिन बृहस्पतिवार तक मात्र 5050 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर मात्र दो करोड़ 35 लाख की अदायगी की। जबकि जिले में कुल बकाया लगभग 65 करोड़ है जबकि उपभोक्ताओं की संख्या लगभग एक लाख 55 हजार है।
विज्ञापन

जिले के दो विद्युत वितरण ज्ञानपुर और भदोही अंतर्गत संचालित लगभग 24 उपकेंद्रों से जुड़े गांव, नगर, बाजार, तिराहा, चौराहा पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन कैंप लगाकर योजना का महत्व समझा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि योजना को लक्ष्य तक पहुंचाने में बचे 12 दिन देखते ही देखते निकल जाएंगे। जर्जर तार, खंभे, ट्रांसफार्मर, इनकमिंग-आउट गोइंग ट्रालियों को बदलने में बजट का अभाव ही सबसे बड़ा रोड़ा है। निगम योजना को बार-बार चला रहा है कि वर्षों से चले आ रहे बकाए की अदायगी होने पर उपभोक्ताओं का भार कम होगा लेकिन उपभोक्ता ही नहीं चाह रहे हैं कि उनकी समस्या कम हो। योजना समाप्त होने पर उपभोक्ताओं पर सख्ती भी की जाएगी।
अभियान चलाकर दिखाया तेवर
गोपीगंज/सरोई। पावर हाउस गिराई की ओर से गोपीगंज नगर और बभनौटी उपकेंद्र के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सरोई बाजार में कैंप लगाकर 70 उपभोक्ताओं का पंजीकरण करते हुए लगभग सवा दो लाख रुपये की वसूली कराई गई। इस मौके पर एसडीओ ईश्वर शरण सिंह, धीरज मिश्रा, मनोज सिंह, मनोज कुमार, शैलेंद्र कुमार मौर्य, अरविंद यादव, डब्बू पांडेय, राघवेंद्र सिंह, साधु यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें