फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण शिविर में 60 लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सामाजिक संस्था भदोही राउंड टेबल-295 द्वारा बृहस्पतिवार को रजपुरा स्थित एक प्रतिष्ठान में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 नेत्र रोगियों के आंखों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गई। मोतियाबिंद के मरीजों को चिकित्सकों ने आपरेशन की सलाह दी।
विज्ञापन

नेत्र रोगियों का परीक्षण कर रहे वाराणसी के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.गौरव अग्रवाल ने धूल, धूएं के बढ़ते प्रदूषण के बीच आंखों की विशेष देखभाल पर जोर दिया। कहा कि बढ़ते पर्यावरण दोष के चलते समय समय पर आंखों को धोते रहना चाहिए और आंखों में थोड़ा भी विकार महसूस होने पर चिकित्सक की सलाह लेना आवश्यक है। बताया कि आंखों में कुछ गिर जाने की स्थिति में आंखों को मलना नहीं चाहिए। इससे आंखों की महीन नसों को नुकसान पहुंच सकता है। संस्था के भदोही चेयरमैन अनुज जायसवाल ने बताया कि सभी 60 लोगों का परीक्षण आधुनिक उपकरणों द्वारा किया गया। सभी मरीजों के विकार के अनुसार अलग अलग सूची बनाकर उन्हें दवाएं, चश्मे, आई ड्राप, दवाएं आदि दिए गए। कुछ मरीजों को मोतियाबिंद का आपरेशन कराने की सलाह दी गई। इस मौके पर रमन भल्ला, श्रेय खन्ना आदि ने व्यापक रूप से सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें