फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने ओम प्रकाश

विज्ञापन
सुरियावां बीआरसी में ​शिक्षक संघ के मनोनित पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन 
विज्ञापन
सुरियावां। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बीआरसी पर शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव और जिला मंत्री अरुण कुमार पांडेय की मौजूदगी में ओम प्रकाश मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष और जितेंद्र कुमार को ब्लॉक मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षक संघ सदैव शिक्षक हितों की आवाज बनकर खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षक अनेक समस्याओं जैसे कार्यभार, स्थानांतरण, पदोन्नति, पुरानी पेंशन, सम्मान एवं सुरक्षा से जूझ रहा है। ऐसे समय में एक मजबूत संगठन ही शिक्षकों की वास्तविक ताकत बन सकता है। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
शिक्षकों ने मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि वे संगठन की ओर से जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना, संवाद स्थापित करना और समाधान के लिए संघर्ष करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। इस मौके पर विनोद शुक्ल, रविंद्र पांडेय, योगेश पांडेय, नवनीत, प्रमोद, सुनील दुबे, संतोष शुक्ल, श्यामधर शुक्ल, रूप सागर, संतलाल सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें