जीआईसी ग्राउंउ पर फुटबाल मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।
इसमें बिहार, बीएचयू और ज्ञानपुर की टीम ने जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। पहले मैच में बिहार ने कलीपुर को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में बीएचयू ने आजमगढ़ को 4-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर रहीं। तीसरा मैच ज्ञानपुर और जौनपुर के बीच हुआ। इसमें ज्ञानपुर की टीम 1-0 से जीत दर्ज की।
इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख विकास यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर फहीम, दिलवर, विजय बिंद आदि रहे।