फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रिश्तेदार के घर से लौट रहा था वृद्ध, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार; हादसे में चली गई जान

Tue, 17 Jun 2025 03:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

वृद्ध अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहा था। इसी दौरान दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हुई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
वृद्ध की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के चक साहब स्थित मार्ग पर सड़क हादसा हुआ, जिसमें घायल सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त ऑपरेटर की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वे सोमवार को अपने रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहे थे। इस बीच चक साहब गांव के पास एक बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हुई, जिससे घायल हो गए थे। 

विज्ञापन


ये है मामला
कोतवाली के संसारपुर बरकोट निवासी सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त ऑपरेटर चिंतामणि मिश्रा (76) सोमवार को अपने रिश्तेदार के घर भगवतपुर गांव आए थे। देर शाम वे बाइक से वापस घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे जैसे ही चक साहब गांव के पास पहुंचे थे। इस बीच सामने से आ रहे एक बाइक से टक्कर हो गई। 

हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक बाइक वहीं छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, गंभीर रूप से घायल चिंतामणि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; भदोही में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिरा, पूरे गांव में दौड़ गया करंट; छह लोग झुलसे
विज्ञापन


इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिंतामणि को दो पुत्र थे। पिछले चार वर्ष के बीच में दोनों पुत्रों की बीमारी के दौरान मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने बाइक सवारों के खिलाफ तहररीर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि बाइक कब्जे में ले ली गई है। मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें