फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा खाली, फ्लाईओवर के नीचे सो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को ठंड से बचाने के लिए हर वर्ष नगर पालिका प्रशासन की तरफ से रैन बसेरा बनवाया जाता है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन अपने स्तर से प्रचार-प्रसार भी करता है, ताकि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोए। इस वर्ष भी नगर पालिका परिषद गोपीगंज और भदोही पालिका प्रशासन ने बीते दिनों रैन बसेरा बनवा दिया, इसके बावजूद यहां कोई ठहरने के लिए नहीं आ रहा है। कोई मंदिर में तो कोई फ्लाईओवर के नीचे सोकर रात गुजार रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे गोपीगंज नगर की पड़ताल की गई तो पता चला कि यहां रैन बसेरा बना है, लेकिन उसमें कोई रहता नहीं है। रजाई, गद्दा भी पर्याप्त है, इसके बावजूद लोग नहीं रुकते हैं। आलम यह है कि नगर पालिका परिसर में रैन बसरा जब से बना है, तब से कोई नहीं ठहरा है। यहां बरामदे में ही रैन बसेरा बना है, इसके बावजूद लोग नहीं आ रहे है। रैन बसेरा पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी से जानकारी ली गई तो उसने बताया यहां पुरुषों के लिए व्यवस्था है। उधर, झिलियापुल स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य डिवाइडर पर इस भीषण ठंड और गलन में लोगों को सोते हुए देखा गया। बड़े शिव मंदिर परिसर में संतों को साहू धर्मशाला में सोते हुए पाया गया। ठहरने वाले राहगीर विनोद विश्वकर्मा, विश्वनाथ, हिंछलाल, बुधिराम, शंकर ने बताया जिला प्रशासन धर्मशाला में ही रैन बसेरा बनवाता तो प्रतिदिन आने जाने वाले राहगीरों को ठंड में सहूलियत मिल पाती। चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता ने बताया कि रैन बसेरा बना हुआ है, लोग यहां रुक सकते हैं।
भदोही रेलवे स्टेशन के पास नगर पालिका प्रशासन ने 16 बेड का रैन बसेरा बनवाया है। नगर पालिका चेयरमैन अशोक जायसवाल ने बताया कि ठंड को देखते हुए महिला और पुरुष दोनों के लिए रैन बसेरा बनवाया गया है। जो लोग बाहर से आते हैं वे इस रैन बसेरा का लाभ ले सकते हैं। यहां अलाव का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें