फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : छह बूथों पर 98.67 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के लिए मतदान की प्रक्रिया शनिवार को छह बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई। शाम चार बजे तक 98.67 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में बंद हो गई। अब 12 अप्रैल को होने वाली मतगणना पर दावेदारों की नजरें टिक गई हैं। इस बीच जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने औराई, गोपीगंज सहित अन्य बूथों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह आठ बजे से भदोही, औराई, डीघ, अभोली, सुरियावां ब्लॉक और नगर पालिका कार्यालय गोपीगंज में बने मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, सभासद, चेयरमैन और जिला पंचायत सदस्य मतदान के लिए बूथों पर पहुंचने लगे। गर्मी का मौसम होने के कारण दोपहर तक ही अच्छे खासे मत पड़ चुके थे। उसके बाद अपराह्न तीन बजे के बाद भी कई मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिलाधिकारी और एसपी सुबह से ही अलग-अलग केंद्रों पर पहुंचकर मतदान कार्मिकों और पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश देते रहे। शाम चार बजे तक छह मतदेय स्थलों पर कुल 1354 मतदाताओं में से 1336 लोग मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान का प्रतिशत 98.67 फीसदी रहा। इसमें अभोली और सुरियावां में शत प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके लिए भदोही में 98.99, डीघ में 95.61, औराई में 99.05 और नगर पालिका परिषद गोपीगंज में 99.18 प्रतिशत मतदान हुआ। डीएम के निर्देश पर सहायक रिटर्निंग अफसर शैलेंद्र कुमार मिश्र, जोनल मजिस्ट्रेट अश्विनी पांडे, योगेंद्र कुमार, चंद्रशेखर मतदान के दौरान बूथों का भ्रमण करते रहे। मतदान खत्म होने के बाद प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें