फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में तपन बढ़ गई है। भदोही जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप व प्रचंड गर्मी के कारण लोग परेशान हो उठे। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप थी। करीब दस बजते-बजते धूप इतनी तेज हो गई कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह 11 बजे तक तो जिले के प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा हो गया। कुछ लोग ही सड़कों पर दिख रहे थे। सुरियावां - दुर्गागंज मार्ग, ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग, ज्ञानपुर - भदोही मार्ग, हाइवे सहित अन्य मार्गों पर भी धूप की वजह से लोगों की आवाजाही कम रही। दोपहर में एक बजे जब स्कूलों की छुट्टी हुई तो बच्चे धूप के कारण झुलसते हुए घर पहुंचे। शाम पांच बजे तक गर्म हवा के कारण लोग परेशान दिखे। हवा की गति सामान्य से ज्यादा होने के कारण लू का असर भी दिखा। मौसम विभाग के सर्वेस बरनवाल ने बताया कि इस वर्ष का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान शुक्रवार को रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तल्ख धूप होने की वजह से गोपीगंज, ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावा, सीतामढ़ी, औराई, मोढ़ जंगीगंज आदि क्षेत्रों में सुबह 10 बजे के बाद खेतों में मजदूर नजर नहीं आए। कटाई करने के लिए सुबह ही खेतों में किसान पहुंच रहे हैं। गर्मी की वजह से छुट्टा पशु भी बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें