फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : प्रेक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे आला अफसरों की संक्रियता भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को प्रेक्षक एवं प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा ने दो मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद प्रेक्षक सुभाष चंद्र शर्मा औराई ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यहां पर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को कमियां दूर करने का निर्देश दिया। इसके बाद वे नगर पालिका कार्यालय गोपीगंज पहुंचे। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव के दौरान आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पालिका कार्यालय में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के साथ बैठक कर उन्होंने चुनाव की तैयारी की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने प्रेक्षक को बताया कि जिले में 766 पुरुष व 588 महिलाओं सहित कुल 1354 मतदाता हैं। छह मतदान केंद्रों अभोली, सुरियावां, भदोही, डीघ, औराई ब्लॉक और नगर पालिका परिषद गोपीगंज में मतदान होना है। इस मौके पर एसडीएम चंद्रशेखर, तनुजा निगम, एसडीएम योगेंद्र कुमार, तहसीलदार विजय यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोपीगंज अमिता सिंह, क्षेत्राधिकारी रामलखन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें