उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले मीटर रीडर्स ने बुधवार को कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कंपनी के सर्किल इंचार्ज पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। अंत में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर पहल की मांग की।
संगठन के सुभाष बिंद ने कहा कि पूर्व में जिस कंपनी ने उन्हें रखा था वह 11 हजार मानदेय देती थी, लेकिन नई कंपनी ने मानदेय घटाकर साढ़े चार हजार कर दिया है। जिससे उन्हें खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। अब उन्हें धमकाया भी जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में विजयशंकर तिवारी, प्रदीप शर्मा, सूर्य प्रकाश पांडेय, जफर अंसारी, अमर पाल, संदीप आदि रहे।