जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक हुई। इसमें बूथवार समीक्षा कर निर्वाचन अधिकारी ने कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बीएलओ डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का नाम सूची में जोड़ा जाए। पुरुषों के साथ ही महिला मतदाताओं का नाम प्राथमिकता से जोड़ने का निर्देश दिया, जिससे महिला मतदाताओं के अनुपात को बढ़ाया जा सके। वोटर हेल्पलाइन के बारे लोगो को जागरूक करें। गरुण एप का प्रयोग कैसे किया जाए उसके बारे में भी बताएं। उन्होंने अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि जो अच्छे कार्य करने वाले बीएलओ को पुरस्कृत किया जाए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं महिलाओं का नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएं। सभी सुपरवाइजर खराब बूथों पर अवश्य जाये और कमियों को दूर कराएं। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी विकास सिंह, कुमुद श्रीवास्तव आदि रहे।