फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नंद के आनंद भयो... :' भदोही में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, कान्हा की भक्ति में झूमे लोग; गांवों में रही धूम

Mon, 26 Aug 2024 10:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: जन्माष्टमी पर सोमवार की सुबह से ही जगह-जगह क्षेत्र में हरे राम हरे कृष्ण के संकीर्तन से गुंजायमान हो रहा, जो देर रात तक चलता रहा। जैसे ही घड़ी की सुई रात 12:00 बजे पर पहुंची पूरा जनपद जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.... आवाज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण लीला की सजाई गई आकर्षक झांकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंद के आनंद भयो, जय हो नंदलाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की.....सोमवार को जिले भर में जन्माष्टमी की धूम रही। घरों से लेकर थानों और अन्य जगहों पर आकर्षक झांकियां सजाई गई। पूरे जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

विज्ञापन


सोमवार की सुबह से ही लोग कान्हा की मूर्ति नया वस्त्र पालकी पालना मुकुट जैसे आभूषण खरीद रहे थे। देर शाम फलों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। जन्माष्टमी पर खीरा सौ रुपये किलो से अधिक में बिका।

विज्ञापन


घरों में जहां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाना है। उसे आकर्षक तरीके से सजाया और संवारा गया। वहीं मंदिरों में भी आकर्षक झांकियां सजायी गई। ज्ञानपुर के सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर के साथ-साथ जिला कारागार, ज्ञानपुर कोतवाली में धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया। 

इसी तरह सुरियावां, भदोही, नईबाजार, घोसिया, खमरिया के अलावा महराजगंज, बाबूसराय, गोपीगंज, सीतामढ़ी, वहिदानगर, ऊंज जैसे इलाकों में जन्माष्टमी की धूम रही। औराई प्रतिनिधि के अनुसार सवरा गांव में वृंदावन के कलाकारों की ओर से झांकी बनाई गई।

इस मौके पर श्रीरामचरितमानस का पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह ने कान्हा की विधिवत आरती उतारी। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, सूर्यमणि दुबे, विद्या शंकर पांडेय, आनंद मिश्रा, जगदीश यादव, राहुल दुबे, मुन्नू सिंह आदि रहे। गोपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी का पर्व समारोह पूर्वक मनाया गया। आकर्षक झांकी सजाई गई।

विज्ञापन

श्रीकृष्ण लीला की सजाई गई आकर्षक झांकी। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा से आए कलाकारों की झांकी ने किया आकर्षित
सीतामढ़ी के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे मथुरा से आए कलाकारों के द्वारा झांकी से सभी को आकर्षित किया। इस दौरान एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों पर दी गई कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों को बांधे रखा।

मंगलवार की सुबह संगीत, दहीहंडी व प्रसाद वितरण होगा। समाजसेवी कृष्ण बाबा मिश्रा समाजसेवी ने कहा कि कृष्ण का शाश्वत प्रेम और कृपा न केवल आज, बल्कि आपके जीवन की यात्रा के हर दिन आपके जीवन को समृद्ध करें। मौके पर आनंद नारायण मिश्र, विनोद पांडेय, अंकित पांडेय, वीरेंद्र मिश्रा, दिवस मिश्र आयुष ऋतिक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें