फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जांच अभियानः छह के खिलाफ मुकदमा, 3.05 लाख बकाया वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग की बकाया वसूली और विद्युत चोरी रोकने वाली टीम ने शनिवार को कस्बे के कई मोहल्लों में सघन अभियान चलाकर 3.05 लाख रुपये की बकाया वसूली के अलावा विद्युत चोरी में लिप्त आधा दर्जन लोगो के खिलाफ विद्युत विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कार्रवाई के दौरान भुगतान न करने वाले आठ उपभोक्ताओं की बिजली भी काटी गई।
विज्ञापन

आज का अभियान मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र में रहा। सोनराना गली, जमुंद मोहल्ला, गौरियाना, नूरखांपुर मोहल्ले में अभियान से उपभोक्ताओं में खलबली मची रही। जांच टीम सुबह 11 बजे निकली। इस दौरान लोगों के मीटरों के साथ साथ उपयोग किए जाने वाले विद्युत भार की भी जांच की गई। साथ ही बकायेदारों से बिल की वसूले गए। विभाग के जेई ज्योति प्रकाश ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों की बिजली काटी गई। तीन लोगों के घरों के अंदर लगे मीटर घर के बाहर किया गया।
अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि वसूली को लेकर विभाग सख्त है। लोगों को त्योहारी सीजन में अच्छी आपूर्ति मिले इसके लिए बकाया भी जमा होना आवश्यक है। कार्रवाई कै दौरान जेई विजिलेंस कुलदीप शर्मा, शैलेंद्र कुमार सिंह, इमरान अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें