फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों में बढ़ी चहल-पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के कारण करीब एक साल से प्रभावित हाईस्कूल और इंटर कॉलेज मंगलवार को पूरी क्षमता से खुल गए। बालिका इंटर कॉलेजों में छात्राओं की उपस्थिति 90 से 95 फीसदी रही जबकि अन्य कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या 60 प्रतिशत दिखी। काफी दिनों बाद स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से पहली से लेकर स्नातक तक के स्कूल-कॉलेज बंद हो गए थे। जुलाई में अनलॉक होने के बाद अगस्त-सितंबर में गाइडलाइन के साथ डिग्री कॉलेज खुल गए। अक्तूबर- नवंबर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेज भी कम छात्र-छात्राओं संग संचालित हुए। इससे नौवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को अलग-अलग तिथियों पर पढ़ने के लिए बुलाया जाता। संक्रमण काल में आनलाइन कक्षाएं भी संचालित की गई, लेकिन वह छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर साबित नहीं हो सकी। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने पर शासन ने नौवीं से इंटर तक की कक्षाएं पूरी क्षमता से खोलने का निर्देश दिया। मंगलवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज समेत 182 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज पूरी क्षमता के साथ खुले। करीब एक साल बाद स्कूलों में छात्र-छात्राएं एक साथ मिले तो उनका खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में शत प्रतिशत छात्राएं उपस्थित रहीं और काफी उत्साहित दिखीं, हालांकि वित्तविहीन स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या 50 फीसदी के आसपास ही रही। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने कहा कि स्कूल पूरी क्षमता से खुल गए हैं, हालांकि सतर्कता बरतने के लिए प्रधानाचार्यों को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें