फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 करोड़ से पूर्ण होगा गरीबों का आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में बजट के अभाव में अधूरे पड़े 10 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने की उम्मीद बढ़ गई है। 26 जनवरी को 4709 लाभार्थियों को पहली, दूसरी और तीसरी किस्त के रूप में 28 करोड़ रुपये भेजी गई। चिह्नित पांच हजार अन्य लाभार्थियों को पहली किस्त भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से सभी को पक्का छत मुहैया कराने के लिए जून 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की। सूबे में यह योजना मई 2017 में शुरू हुई। तीन साल में जिले के ज्ञानपुर, भदोही, खमरिया, गोपीगंज, घोसिया, नई बाजार और सुरियावां नगर में 31 हजार 607 लाभार्थी चयनित हुए। वर्ष 2018 और 2019 में योजना में तेजी से काम हुआ। जिसके कारण दो साल में करीब छह हजार से अधिक आवास पूर्ण हो गए, लेकिन 2020 में कोरोना वायरस के कारण बड़ संख्या में आवास आधे- अधूरे लटक गए। इससे कच्चे घरों को तोड़कर पक्के मकान की उम्मीद लगाए लाभार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएम कार्यालय से लेकर डूडा दफ्तर तक चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं शुरू हो सका। बजट के अभाव में विभाग सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाता रहा। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम हुआ तो शासन स्तर से आवास योजना में बजट आवंटन शुरू किया गया। डूडा विभाग की ओर से 26 जनवरी से अब तक 4709 लाभार्थियों के खाते में प्रथम, द्वितीय और तृतीय किस्त की धनराशि भेजी गई। डूडा अधिकारी ऊषा त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण 2020 में बजट नहीं आ सका था। 2021 में बजट आने पर लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। मार्च से पूर्व दूसरे और तीसरे किस्त पाने वाले ज्यादातर आवास को पूर्ण करा लिया जाएगा।
इनसेट
कब कितनी मिलती है रकम
ज्ञानपुर। डूडा अधिकारी ऊषा त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी का चयन होने पर 50 हजार की पहली किस्त भेजी जाती है। नींव पड़ने के बाद डेढ़ लाख की दूसरी किस्त और छत ढलने पर 50 हजार की तीसरी किस्त दी जाती है। जिससे लाभार्थी उक्त पैसे का गलत इस्तेमाल न कर सके।
विज्ञापन

इनसेट
इनसेट
पीएम आवास के कुल स्वीकृत लाभार्थी- 31, 607तीन साल में पूर्ण हुए पीएम आवास-7023
नए साल में पहली किस्त पाए लाभार्थी- 1275
एक माह में पूर्ण होने वाले आवास: 3000
अब तक अपूर्ण आवास: 21000
28 करोड़ रुपये में गरीबों को मिलेगा सपनों का घर
फोटो: 02
कोरोना काल में बजट के अभाव में रुकी थी पीएम आवास योजना
26 जनवरी को 4709 लाभार्थियों को भेजी गई है धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में बजट की कमी के चलते रुके पड़े 10 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास के अब पूरे होने की उम्मीद जग गई है। 26 जनवरी को 4709 लाभार्थियों को पहली, दूसरी और तीसरी किस्त के रूप में 28 करोड़ रुपये की धनराशी भेज दी गई है। इनमें चिह्नित पांच हजार अन्य लाभार्थियों को पहली किस्त भेजने की तैयारी की जा रही है।
केंद्र सरकार की ओर से सभी को पक्का छत मुहैया कराने के लिए जून 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई थी । सूबे में यह योजना मई 2017 में शुरू हुई थी। तीन साल में जिले के ज्ञानपुर, भदोही, खमरिया, गोपीगंज, घोसिया, नई बाजार और सुरियावां नगर में 31 हजार 607 लाभार्थी चयनित हुए है। वर्ष 2018 और 2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी से काम हुआ। जिसके कारण दो साल में करीब छह हजार से अधिक आवास पूर्ण हो गए, लेकिन 2020 में कोरोना वायरस के कारण बड़ी संख्या में आवास आधे- अधूरे लटक गए। इससे कच्चे घरों को तोड़कर पक्के मकान की उम्मीद लगाए लाभार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएम कार्यालय से लेकर डूडा दफ्तर तक चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं शुरू हो सका। बजट के अभाव में विभाग सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाता रहा। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम हुआ तो शासन स्तर से आवास योजना में बजट आवंटन शुरू किया गया। डूडा विभाग की ओर से 26 जनवरी से अब तक 4709 लाभार्थियों के खाते में प्रथम, द्वितीय और तृतीय किस्त की धनराशि भेजी गई। डूडा अधिकारी ऊषा त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण 2020 में बजट नहीं आ सका था। 2021 में बजट आने पर लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। मार्च से पूर्व दूसरे और तीसरे किस्त पाने वाले ज्यादातर आवास को पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें